Let’s travel together.

अक्षय कुमार और टाइगर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज डेट आई सामने….

87

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगा रहे हैं। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सेल्फी’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब उन्हें अपनी अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से बहुत उम्मीदें हैं। अक्षय के साथ-साथ फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म में उन्हें दो एक्शन हीरो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी देखने को मिलेगी। अब फैंस के लिए फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है,

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन कॉमेडी फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं। इन दोनों को बॉलीवुड का सबसे बड़ा एक्शन स्टार माना जाता है और उन्हें एक साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट है। फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले शुरू हुई थी और अब आने वाले हफ्ते में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी। अब निर्माता फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने वाले हैं।

निर्माताओं ने यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है यानी कि यह फिल्म साल 2024 में ईद के हिसाब से 10 या 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। दरअसल, ईद को बड़ी रिलीज विंडो माना जाता है। पूजा एंटरटेनमेंट ने एक्शन से भरपूर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी बड़ी फिल्म के लिए हॉलिडे पीरियड होने के कारण ईद की डेट लॉक कर दी है।

फिल्म को यूरोप और यूएई में कुछ बेहतरीन स्थानों पर शूट किया गया है। फिल्म में फैंस को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। अब ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ के बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर रिलीज होने वाली अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। पहले यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, जिसका क्लैश शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से होने वाला था। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, क्योंकि फिल्म की प्रोडक्शन टीम इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर खास ध्यान देना चाहती है।

‘बड़े मियां छोटे मियां’ को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्शन सीक्वेंस फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं। फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811