Let’s travel together.

कुंआ धंसका, युवक की मौत, कुंआ में काम करते समय हुआ हादसा

0 481

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील के ग्राम पठापौंडी में अपने निजी खेत के कुंआ में काम करने के दौरान हादसा हो गया। कुंआ धसकने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पठापौंडी में किसान हरकिशन बघेले पिता लालजी बघेले उम्र 45 साल गांव से पठा मनकापुर के बीच में अपने लगभग 2 एकड़ खेत में 25 साल पुराने और 20 फिट गहरे कुंआ में लोहे की राड निकाल रहा था। लगभग दोपहर 2 बजे कुंआ भर भरा कर धसक गया और वह दब गया। ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर उसे कुंआ से निकाल कर निजी वाहन से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने एम्बुलेंस और शव वाहन को कॉल किया परंतु दो घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई सेवा उपलब्ध नहीं हुई। वह निजी साधन से ही ग्राम में के जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक किसान हरकिशन बघेले के एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811