Let’s travel together.

एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यशाला सम्पन्न

0 186

 

सुश्री रजनी खेतान इंदौर महिला प्रकोष्ठ की संयोजक बनी

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन उज्जैन के होटल साईं दरबार फ्रीगंज  से किया गया। जिसमें प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राधा वल्लभ शारदा शिरकत कर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संभागीय अध्यक्ष एवं महासचिव विभिन्न समितियों के संयोजक की बैठक में यूनियन के सदस्य एवं पत्रकारों के हित में क्या कार्य किया जाना है उसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह चौहान , जितेंद्र सिंह चौहान और विजय व्यास का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा वर्षों से मांग करते आ रहे हैं कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो उस विषय को लेकर भी इस प्रांतीय अधिवेशन में चर्चा की गई। कार्यक्रम में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहें संभागीय जनसंपर्क अधिकारी सुश्री रश्मि देशमुख ने अध्यक्षता की। साथ ही कांग्रेश की फायरब्रांड नेता नूरी खान भी संबोधित किया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह चंदेल और युवा पत्रकार संदीप मेहता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। और पत्रकारों के हित के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून विषय पर संबोधित किया।

मुख्य रूप से एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के कानूनी सलाहकार अरुण शर्मा और एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के शहर अध्यक्ष संजय पुरोहित वरिष्ठ पत्रकार दीपक बेलानी ओम प्रकाश पाल प्रवीण पंड्या सफदर हाशमी नीलेश मालवीय पत्रकार उपस्थित रहें ।


इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष महासचिव, संभागीय अध्यक्ष एवं महासचिव, विभिन्न समितियों के संयोजक ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजक सुश्री रजनी खेतान इंदौर, प्रांतीय महासचिव के पद पर श्री दिलीप मिश्रा देवास की नियुक्ति,युवा प्रकोष्ठ के पद पर श्री लवली खनूजा, गाडरवारा,को कार्यभार दिया गया।उपस्थित सदस्यों की सहमति से ये नियुक्तियां की गई।

सभी पदाधिकारियों का आभार उज्जैन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पुरोहित ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811