– शिवपुरी से महासम्मेलन में पहुंचे जनस्वास्थ्य रक्षक
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के जनस्वास्थ्य रक्षकों ने भोपाल में 2 मई को आयोजित किए गए महासम्मेलन में भाग लिया। इस महासम्मेलन में जन स्वास्थ्य रक्षकों ने अपनी मांगें रखी। इस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाग लिया। इस दौरान जनस्वास्थ्य रक्षकों की मांगों पर कांग्रेस की सरकार आने पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही।
शिवपुरी जनस्वास्थ्य रक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन सोनी ने बताया कि भोपाल में आयोजित किए गए जनस्वास्थ्य रक्षक महासम्मेलन में पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाग लिया और जहां पर महासम्मेलन में जनस्वास्थ्य रक्षकों ने जो मांगे रखी थी उन पर सहानुभूति पूर्वक सरकार आने पर विचार करने की बात कही। गौरतलब है कि मप्र में जनस्वास्थ्य रक्षक अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से अपनी मांग रखते हुए आ रहे हैं। इन जनस्वास्थ्य रक्षकों की मांग है कि प्रत्येक ग्रामीण स्तर व पंचायत स्तर पर जन स्वास्थ्य रक्षकों की नियुक्ति स्वास्थ विभाग के द्वारा की जाए सहित कई मांगे हैं।