मुंबई। गोपनीय जानकारी साझा करने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी) अपने मुंबई कार्यालय के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उन पर गोपनीय दस्तावेज लीक करने का आरोप है। ईडी को इस बात का सबूत मिला है कि ये दोनों कर्मचारी पुणे के बिजनेसमैन और सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर अमर मूलचंदानी के संपर्क में थे और उसके जरिए उन्हें कुछ बेहद अहम जानकारियां शेयर कर रहे थे. इस मामले में ईडी के दोनों कर्मचारियों के अलावा अमर मूलचंदानी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने में ईडी ने पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ इलाके में सेवा विकास को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर अमर मूलचंदानी समेत कुछ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की थी. उनके ठिकानों पर छापेमारियां की गई थीं. फर्जी कागजात के आधार पर अपने चहेतों को अनाप-शनाप तरीके से बैंक की ओर से कर्ज बांटा गया था और बदले में अमर मूलचंदानी और उनसे मिले हुए डायरेक्टरों ने अपनी जेबें भरी थीं. इस तरह कुल 400 करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया गया था. इस मामले में मूलचंदानी समेत पांच लोगों को ईडी द्वारा भी किया गया था. कुछ समय पहले मूलचंदानी जमानत पर बाहर आ गए. एक बार फिर ईडी की ओर से उनपर कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही थी. ऐसे में ईडी को यह जानकारी मिली थी कि उन्होंने सबूत गायब करने के लिए ईडी के मुंबई ऑफिस के इन दो कर्मचारियों को लालच देकर उनसे कुछ फाइलें लीक करवा रहे थे और अपने खिलाफ चल रही जांच से जुड़े अपडेट्स हासिल कर रहे थे. इस बात की भनक ईडी अधिकारियों को लग गई कि ये दोनों कर्मचारी अमर मूलचंदानी के ड्राइवर के संपर्क में हैं. इसके बाद उन दोनों पर नजरें रखी जाने लगीं. जब इस बात के पक्के सबूत मिल गए कि इन दोनों ने कुछ दस्तावेज मूलचंदानी को बेच डाले हैं तो ईडी ने इनके खिलाफ कार्रवाई की और इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों के अलावा मूलचंदानी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.