Let’s travel together.

शिव की नगरी भोजपुर से सम्यक अभियान यात्रा की हुई शुरुआत

0 215

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

भोजपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी करने वाले पूर्व विधायक राजेश पटेल के बेटे युद्धवीर सिंह पटेल ने आज भोजपुर स्थित जैन धर्मशाला से सम्यक अभियान संकल्प यात्रा की शुरुआत कर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है सम्यक अभियान के माध्यम से कांग्रेस बेरोजगार युवाओं को साधने का काम करेगी साथ ही रोजगार सृजन के नए फार्मूले को भी लागू करने की बात करते हुए सम्यक अभियान के संयोजक एवं मध्य प्रदेश प्रभारी विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने कहा की 1 जनवरी 2024 से सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 साल लागू करायेंगे ।

इससे रिक्त होने वाले 5.30 लाख पदों पर 31 जुलाई 2024 के तक नियुक्तियां सुनिश्चित कराना हमारा संकल्प हैं ।
वही प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन दिलाने हेतु मध्यप्रदेश में न्यूनतम वेतन अधिनियम व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे, प्राइवेट कंपनियों का सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग सिस्टम से नियुक्तियों पर पाबंदी लगाकर कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थान पर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित कराना, प्राइवेट व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में अधिकतम 8 घंटे की ड्यूटी सुनिश्चित कराना, प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल न्याय दिलाने हेतु प्लेसमेंट डिपार्टमेंट स्थापित करना,
प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों की अंधाधुंध छटनी के जो अधिकार दिए गए हैं उनमें संशोधन करा कर कर्मचारियों के हित में कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराना, प्रदेश में जातिगत जनगणना के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित कराना साथ ही परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने बालो के लिए उत्कृष्ट श्रेणी के तहत 10% आरक्षण सुनिश्चित कराना, सरकारी कर्मचारियों को अनावश्यक अपमानित करने की परंपरा बन गई हैं शिक्षित बेरोजगार युवा कर्मचारियों के सम्मान व स्वाभिमान को बनाए रखने हेतु संकल्पित रहेंगे । इन बातों को लेकर भोजपुर विधानसभा के समन्वयक युद्धवीर सिंह पटेल सम्यक अभियान यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं भोजपुर विधानसभा के 302 बूथों पर यह यात्रा अगले 30 दिनों तक प्रतिदिन जारी इस कार्यक्रम में काँग्रेस महासचिव सुनील बोरसे भी पहुँचे उन्होंने युवाओं को वर्तमान की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि युवाओं को कुछ संगठनों ने धर्म की अफीम खिलाकर मदहोश बना दिया है। अब वह अपना सबकुछ भूलकर सिर्फ और सिर्फ दंगा फसाद और विवादों में उलझकर अपना जीवन वर्बाद कर रहे हैं इससे प्रदेश और देश को बचाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही हैं इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंदा चौहान युवा कांग्रेस रायसेन पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष गौर ब्लॉक अध्यक्ष युवा काग्रेस ओबेदुलागंज जसवंत ग्राम पंचायत भोजपुर सरपंच विनोद कुमार गुरगाम सरपंच सिमरोदा लूमन सेरिया राकेश कीर सहित बड़ी संख्या में युवा शक्ति उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811