Let’s travel together.

मुर्गियों को दाना डाल रही नाबालिक लड़की को भगा ले गया अज्ञात युवक, पुलिस ने किया मामला दर्ज

0 140

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के गाडरखेड़ी गांव में एक अज्ञात युवक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। सलामतपुर पुलिस ने गुम इंसान 08/22 व अपराध क्रमांक 35/22 धारा 363 आईपीसी का मामला अज्ञात युवक के खिलाफ सोमवार को दर्जकर मामले को जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सांची जनपद की ग्राम पंचायत कचनारिया गांव के गाडरखेड़ी गांव निवासी कक्षा 6 में पड़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिक लड़की सिमरन (परिवर्तित नाम) घर के बाहर मुर्गी के बच्चों को दाना डाल रही थी। उसके बाद ही कोई अज्ञात युवक नाबालिक छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वहीं उसके परिजन बकरी चराने जंगल गए हुए थे। वापस आए तो छात्रा गायब थी। नाबालिक छात्रा अपने साथ आधार कार्ड और अपनी फोटो भी ले गई हैं। छात्रा छह बहनों में पांच वे नम्बर की बहन है। और उसके तीन भाई भी हैं। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि हमने मामला दर्ज करते ही नाबालिक युवती की खोजबीन शुरू कर दी है।शीघ्र ही युवती को दस्तयाब कर लिए जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811