Let’s travel together.

नवजात शिशुओं की देखरेख:प्रदेश में एसएनसीयू में रायसेन जिला 19 वें पायदान पर

0 96

शिवलाल यादव रायसेन

नवजात की देखरेख में ओवरऑल रायसेन जिले व का एसएनसीयू सबसे अच्छा साबित हो रहा है। प्रदेश के एसएनसीयू की जारी हुई रैंकिंग में लगातार प्रदेश के 53 जिलों में रायसेन जिले के एसएनसीयू 19 वें स्थान पर रहा।
सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ,एसएनसीयू रायसेन जिला अस्पताल के प्रभारी व शिशु रोग प्रभारी डॉ आलोक राय ने बताया कि एसएनसीयू ने अपनी हालत सुधारते हुए रैंकिंग में 19 वां स्थान हासिल कर लिया है।
रायसेन के एसएनसीयू में जिले के साथ ही आसपास के जिले के नवजात बच्चे भी उपचार के लिए आते हैं। माह फरवरी में प्रदेश के एसएनसीयू की जो रैंकिंग जारी हुई है ।उसमें भोपाल संभाग में रायसेन जिले के एसएनसीयू को 19 वां पायदान मिला है।
रैंकिंग जारी करने का ये आधार…..
एसएनसीयू की रैंकिंग जिला अस्पताल में जन्मे बच्चों, उपचार के लिए उनके दाखिले, बाहर जन्मे बच्चों के दाखिले, उनके स्वस्थ होने की दर और फॉलोअप के लिए आने के बिन्दुओं पर जारी की जाती है। सर्वे के समय जिला अस्पताल रायसेन ने काफी तैयारी की भी थी।
13 साल पुराना है एसएनसीयू…
रायसेन जिले के अस्पताल का एसएनसीयू करीब13 साल पुराना है।
एसएनसीयू की व्यवस्था में चिकित्सकों का कम और नर्सिंग तथा अन्य सपोर्टिंग स्टाफ की जिम्मेदारी ज्यादा रहती है। नवजात बच्चों के मामले में अनुभव सबसे ज्यादा महत्व रहता है। एसएनसीयू के प्रभारी डॉ. आलोक राय मानते हैं कि नवजात की बेहतर मॉनिटरिंग के साथ ही सरफेक्टेंट और कैफिन सेट्रेट इंजेक्शन फ्री मिलने के कारण ही रायसेन जिले के एसएनसीयू ने यह उपलब्धि हासिल की है। डॉ.राय बने बताया कि किसी भी संस्था में होने वाली डिलीवरी के 8% से 12% बच्चे एसएनसीयू में आ सकते हैं। इसे सामान्य तौर पर लिया जाता है। इससे कम या ज्यादा होने पर जांच होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811