मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम दीवानगंज में तेंदुआ ने छोटेलाल की बकरी के बच्चे के ऊपर हमला कर दिया जिससे बकरी के बच्चे की मौत हो गई
15 दिन से लगातार तेंदुआ का मूवमेंट दीवानगंज और अंबाडी के पहाड़ पर देखा जा रहा है 15 दिन पहले भी तेंदुआ ने ग्राम अंबाडी के निवासी के कुत्ते को उठाकर ले गया था शोर-शराबा के कारण तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर भाग गया था उसके दूसरे ही दिन तेंदुआ मढ माता मंदिर के ऊपर और रात के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास देखा गया था दीवानगंज और अंबाडी में लगातार तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में है गनपत शक्या, तुलसी शाक्या, छोटे लाल का कहना है कि हम लोग अपने जानवरों को लेकर पहाड़ के आस पास जाते हैं तो हमें डर लगता है कहीं तेंदुआ हम पर हमला ना कर दे वन विभाग तेंदुआ तरफ ध्यान नहीं दे रहा है जिससे हम लोग दहशत में रहते हैं
डिप्टी रेंजर सेवाराम अहिरवार
तेंदुआ का मूवमेंट दीवानगंज और अंबाडी के पहाड़ के आसपास देखा जा रहा है इस समय गर्मी पढ़ रही है पहाड़ के ऊपर पानी नहीं होने से तेंदुआ रियासी इलाके में उतर आता है तेंदुआ 5 किलोमीटर के दायरे में घूमता रहता है हमने छोटेलाल की बकरी के बच्चे की मौत का आवेदन ले लिया है उनको मुआवजा दिया जाएगा तेंदुआ कुछ दिनों तक रहता है इसके बाद वह अपना स्थान चेंज कर देता है दीवानगंज अंबाडी और कायमपुर के गांव जंगल इलाका होने के कारण तेंदुआ पहाड़ के आसपास घूम रहा है तेंदुआ का रेस्क्यू करने का अभी कोई प्लान नहीं है अगर वन विभाग के उच्च अधिकारी तेंदुआ का रेस्क्यू करने का कहेंगे तो तेंदुआ रेस्क्यू किया जाएगा