Let’s travel together.

रमासिया की टीम ने मटकी फोड़ जीता 35 हजार का नगद इनाम

0 123

पिछले कई साल से रमासिया टीम को मिल रही सफलता पुरस्कार में जीती राशि का हनुमान मंदिर निर्माण कार्य में हो रहा उपयोग

सी एल गौर रायसेन

रविवार को नगर रायसेन के महामाया चौक पर श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित की गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ की गई जो की लगातार 5 घंटे तक जारी रही इस दौरान मटकी तोड़ने के लिए क्षेत्र की कई टीम आई और उन्होंने पूरी कोशिश की मटकी तोड़ने की परंतु रमासिया गांव की टीम ने ही आखिरकार मटकी तोड़कर 35 हजार का इनाम प्राप्त किया ।

गौरतलब है कि पिछले कई साल से मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रमासिया गांव की टीम ही विजेता बनते आ रही है मटकी टूटने के बाद रमासिया की टीम के सदस्यों का हिंदु उत्सव समिति की ओर से सम्मान किया गया एवं नगर 35 हजार की राशि भेंट की गई। बता दें कि रमसिया गांव की टीम ने पहली बार जब मटकी टोडी थी और जिसके इनाम में मिली राशि को गांव के श्री हनुमान मंदिर निर्माण कार्य में खर्च की जब से ही हनुमान जी की विशेष कृपा रमासिया गांव की टीम के ऊपर बनी हुई है जिसके चलते हर वर्ष मटकी तोड़ने के लिए क्षेत्र की टीम तो बहुत आती हैं परंतु रमासिया गांव की टीम को ही सफलता प्राप्त होती है।

रविवार को बाजार का दिन होने के कारण महामाया चौक पर बड़ी संख्या में मटकी प्रतियोगिता के आयोजन को देखने के लिए शहर सहित आसपास के बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए मौके पर कोतवाली पुलिस तैनात रही इसके अलावा हिंदु उत्सव समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाने में सहयोग करते रहे। रमेश रमासिया की विजेता टीम को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811