Let’s travel together.

 कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का विवादित बयान, पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से की

78

बेंगलुरु । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। हावेरी की जनसभा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से की है। यह ऐसा बयान है, इसपर कांग्रेस के लिए आने वाले दिनों में मुश्किल हो सकती है। इसके पहले गुजरात चुनाव में भी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की थी, इस बयान को बीजेपी ने लपक लिया था।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता के लिए बौखलाहट में इसतरह के बयान दे रही है। ठाकुर ने खरगे के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर पलटवार कर कहा कि कांग्रेस को पता लग चुका है कि वह कर्नाटक चुनाव बुरी तरह से हराने वाली है। इस कारण कांग्रेस के नेता उलटे सीधे विवादित बयान दे रहे हैं।
बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने खरगे के बयान पर पलटवार किया है। मालवीय ने ट्वीट कर कहा, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को जहरीला सांप कहा है। सोनिया गांधी के मौत का सौदागर कहकर इसकी शुरुआत की थी और उसका अंत क्या हुआ था? यह हम सभी को मालूम है। कांग्रेस किस हद तक नीचे गिरेगी। जिस तरह से हताशा में बयान दिया गया है। इससे साफ है कि कर्नाटक में कांग्रेस हार रही है।
गुजरात चुनाव में भी कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से कर दी थी। जहां रैली को संबोधित कर खरगे ने पीएम मोदी के चेहरे पर वोट मांगने को लेकर तंज कसा था। खरगे ने कहा था कि मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं, क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं? खरगे के बयान पर उस समय काफी हल्ला मचा था। वहीं अब फिर कर्नाटक चुनाव से पहले खरगे की यह बयानबाजी कांग्रेस के लिए कैसी साबित होती है? यह आने वाला कर्नाटक चुनाव का परिणाम ही बताएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811