Let’s travel together.

आदिवासी बहुल क्षेत्र में लगातार शिक्षक बरत रहे लापरवाही

0 81

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के शिक्षा विभाग ओबैदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले दाहोद संकुल में आदिवासी बहुल क्षेत्र में शासकीय स्कूलों के समय पर ना खुलने की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है जिसके बाद शिक्षा का स्तर किस प्रकार गिर रहा है इसका अंदाजा आप स्कूल के समय पर ना खुलने से लगा सकते हैं क्योंकि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र में निम्न वर्ग के लोग निवास करते हैं जो रोजी रोटी की जुगाड़ में अपना जीवन गुजार देते हैं इसी का फायदा पढ़े-लिखे शिक्षक किस प्रकार उठा रहे हैं।

इस खबर के माध्यम से हम आपको बताना चाहते हैं की स्कूल समय पर नहीं खुलते, जिसकी पड़ताल के लिए कल उद्योग हकीकत द्वारा सुबह 7:30 स्कूलों के निरीक्षण किया तो पाया कि बरखेड़ा सेतु , नशखेड़ा टोला और सुखी कुमडी के स्कूल समय पर नहीं खुले वही घंटो बाद शिक्षक स्कूल का ताला खोलने पहुंचे इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा की क्या स्थिति होगी क्योंकि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षकों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जाती और कार्रवाई ना होने के कारण इनकी लापरवाही लगातार बढ़ती दिखाई नजर आती है हमारे द्वारा इस लापरवाही को लेकर तत्काल शिक्षा विभाग के शिवनारायण चौहान और दाहोद संकुल प्रभारी संध्या त्रिपाठी को शिक्षकों की लापरवाही से अवगत कराया वही कल रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी एम एल राठोरिया को भी इन स्कूलों में शिक्षको की लापरवाही से अवगत कराया है उनके द्वारा लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है

इनका कहना है

आपके द्वारा बरखेड़ा सेतु,निशान नशखेड़ा टोला और सुखी कुमडी में शिक्षको द्वारा समय पर स्कूल न खोलने को लेकर जानकारी दी है लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी

सतीश कुशवाहा बीआरसी ओबैदुल्लागंज

आपके द्वारा जानकारी मिली है कि बरखेड़ा सेतु सुखी कुमडी और नश खेड़ा टोला के स्कूल समय पर नहीं खुल रहे हैं यह एक बड़ी लापरवाही है शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जांच कर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए

महेंद्र मैथिल मंडीदीप ग्रामीण मंडल महामंत्री

शिक्षकों द्वारा समय पर स्कूल ना खोलना घोर लापरवाही उजागर करता है ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की जानी चाहिए जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो

कमलेश उइके जिला पंचायत सदस्य

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बहुत गिर रहा है शिक्षक समय पर स्कूल नहीं खोलते बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए

मनीष मालवीय प्रदेश संयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811