Let’s travel together.

वो कहते हैं PAK के पास एटम बम है…कांग्रेस देश का मन मारती है…मणिशंकर अय्यर के बयान पर बोले पीएम मोदी

0 89

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के ‘एटम बम’ वाले बयान पर बड़ा हमला बोला है. ओडिशा के कंधमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं. कांग्रेस का हमेशा यही रवैया रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है. कांग्रेस डराने की कोशिश करती है. कांग्रेस देश का मन मारती है.

पीएम मोदी ने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था और हमनें ये दिखा दिया था कि देशभक्ति से ओत-प्रोत सरकार देशहित के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, देश के लोगों को आशा-अपेक्षा के लिए कैसे काम करती है. एक वो दिन था, जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था. दूसरी तरफ कांग्रेस है जो बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है. कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने का काम करती है. वो कहते हैं बैठ जाइए बैठ जाइए पाकिस्तान के पास प्रमाणु बम है.

ये मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे

पीएम मोदी ने कहा कि ये मरे पड़े लोग देश के मन को भी मार रहे हैं और कांग्रेस का हमेशा यही रवैया रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों ने 60 साल तक आतंक भुगता है. देश ने कितने आतंकी हमले झेले हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भूल नहीं सकता कि आतंकियों को सबक सिखाने के बजाय…ये लोग आतंकी संगठनों के साथ बैठकें करते थे.

कांग्रेस ने आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई नहीं की

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 26/11 के मुंबई हमले के बाद इन लोगों की हिम्मत नहीं पड़ी कि आतंक के सरपरस्तों पर कार्रवाई करें और क्यों? क्योंकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगता था कि अगर हम कार्रवाई करेंगे तो हमारा वोटबैंक नाराज हो जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा, ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र के साथ देश को आगे बढ़ा रही है. ये भाजपा ही है, जिसकी सरकार में देश का 500 साल का इंतजार पूरा हुआ. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ.

मणिशंकर अय्यर ने क्या कहा था?

मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान का सम्मान करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भी एक संप्रभु मुल्क है और उनकी भी एक इज्जत है. उस इज्जत को कायम रखे हुए आप उनसे जितनी कड़ी बात करना चाहते हो करो लेकिन बात तो करो. बंदूकों को लेकर घूम रहे हो, उससे क्या हल मिल रहा है, कुछ नहीं. तनाव बढ़ते जाता है. कोई भी पागल वहां आ जाए तो क्या होगा देश का? उनके पास एटम बम है. हमारे पास भी है. लेकिन किसी पागल ने एटम बम को लाहौर स्टेशन में फोड़ दिया तो 8 सेकंड के अंदर भारत तबाह हो सकता है. अगर आपने पाकिस्तान से बात की, उसको इज्जत दी तो वो बम के बारे में नहीं सोचेंगे लेकिन आपने उसे ठुकरा दिया. हमें समझना होगा. पाकिस्तान के साथ समस्या का समाधान करना होगा.’

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811