Let’s travel together.

विधुत विभाग की लापरवाही के चलते दर्जनों अनुसूचित जाति के परिवार परेशान

0 703

बकस्वाहा छतरपुर से अभिषेक असाटी

विधायक के निर्देश के बाद भी नही मिल रही बढ़ते बिजली बिलों से निजात
बक्सवाहा के साथ साथ आसपास के समूचे क्षेत्र में खपत से अधिक बिजली के बिल उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

पिछले लंबे समय से विधुत विभाग की लापरवाही और जे ई प्रदीप पटैल का तानाशाही रवैया गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर भारी पर रहा है भारी भरकम बिजली के बिल में सुधार के लिए अपना काम काज छोड़ सैकड़ों लोग रोज बिजली दफ्तर के चक्कर काटते नज़र आते हैं लेकिन जे ई प्रदीप पटैल का दफ्तर में न मिलना उपभोक्ताओं के लिए महँगा साबित हो रहा है

विधायक के निर्देश के बाद भी जे ई का लापरवाह रवैया

पूर्व में बक्सवाहा की दलित बस्ती में क्षेत्रीय विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी द्वारा जनसुनवाई की गई जिसमें सर्वाधिक मामले विधुत विभाग से संबंधित आये थे जिसमें सर्वाधिक लोग खपत से अधिक बिल से परेशान होकर अपनी समस्याएं लेकर विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी के पास पहुचे और विधायक ने तत्काल जे ई प्रदीप पटैल को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द लोगो की समस्याओं का निराकरण कर हमें सूचित करे जे ई प्रदीप पटैल अपने तानाशाही रवैये के चलते विधायक के निर्देशो को ताक पर रख अपनी मनमानी पर उतारू रहे और अभी भी दलित परिवारों समेत सेकड़ो लोग अपने बिजली बिलों में सुधार के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं

दो बल्ब घर मे फिर भी 8000 का बिल

 

बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले कुन्दनलाल अहिरवार ने बताया कि विधुत विभाग द्वारा मुझे लगातार खपत से अधिक बिजली का बिल दिया जा रहा है पूर्व में मेरा परिवार मजदूरी के लिए घर मे ताला लगाकर चार महीने के लिए बाहर गए थे वापिस आने पर मुझे 9000 रुपये का बिजली का बिल थमा दिया गया और अभी भी मेरे घर मे सिर्फ दो बल्ब का उपयोग किया जा रहा है लेकिन मेरा बिल हजारो में दिया जाता हैं में मजदूरी कर के अपने परिवार का गुजारा करता हूँ मेरी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है में मजदूरी छोड़कर विल में सुधार करवाने के लिए कई दिनों से बिजली विभाग के चक्कर काट रहा हूँ लेकिन साहब बिजली दफ्तर में नही मिलते जिससे मेरे काम का नुकसान हो रहा है

राहुल सिलाडिया एसडीएम का कहना है कि मंगलवार को जनसुनवाई की जा रही है विद्युत संबंधी समस्याओं का आवेदन लेकर उपभोक्ता आए मैं तत्काल जेई से निराकरण करने हेतु निर्देशित करूंगा

प्रद्युम्न सिंह लोधी विधायक का कहना है कि मैं दिखाता हूं और जो भी समस्याएं हैं उनके निराकरण के लिए तत्काल जे ई को निर्देशित करता हूं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811