Let’s travel together.

दो करोड़ की रिश्वत मामले में दो रेलवे अभियंता समेत तीन गिरफ्तार

105

सीबीआई ने दो करोड़ के रिश्वत मामल में उत्तरपूर्वी फ्रंटियर रेलवे के दो अभियंताओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ट्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक ठेकेदार सज्जन चौधरी के अलावा सिलचर में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार और उनके वरिष्ठ उप मुख्य अभियंता रामपाल को गिरफ्तार किया गया है।कुमार को निर्माण कंपनी से कथित तौर पर रिश्वत का आंशिक भुगतान आठ लाख रुपये प्राप्त करते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।

जांच एजेंसी ने 19 जगह पर छापा मारने के बाद 1.10 करोड़ रुपये जब्त किए। इसमें उप मुख्य अभियंता रामपाल के ससुराल वालों से जब्त किए गए 67 लाख रुपये शामिल हैं।सीबीआई ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि ट्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने एक परियोजना में 19 करोड़ रुपये का बिल जमा किया था। इस राशि में रामपाल, कुमार और अन्य आरोपी लोक सेवकों की मिलीभगत से हेरफेर करके 2 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई राशि शामिल थी। जिसमें से 20 लाख रुपये पहले से ही उप मुख्य अभियंता को, 35 लाख रुपये सहायक कार्यकारी अभियंता बीयू लस्कर (एक अन्य आरोपी) को दिए जा चुके थे। 36 लाख रुपये की रिश्वत कुमार को सौंपी जानी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811