भोपाल। इंद्रपुरी में रहने वाली फार्मेसी की एक छात्रा के साथ उसके परिचित छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मारपीट कर दी। घटना मंगलवार शाम की है। आरोपित छात्र फोन नहीं उठाने से जैसी मामूली बात पर छात्रा से नाराज हो गया था। उसे संदेह था कि छात्रा किसी और से फोन पर बात करती है, लेकिन उसका फोन जान-बूझकर अनदेखा कर रही है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय छात्रा मूलत: बिहार की निवासी है। फिलहाल वह भोपाल के पिपलानी इलाके में स्थित इंद्रपुरी में एक किराए का फ्लैट लेकर अकेली रहती है। युवती रातीबड़ के एक निजी कालेज से फार्मेसी थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही है। इसी कालोनी में बिहार के ही रहने वाले आरोपी गौरव और अमन रहते हैं। यह दोनों छात्र भी बिहार के रहने वाले हैं। इसी कारण दोनों पक्ष आपस में पूर्व परिचित थे। गौरव की पीडि़ता से फोन पर बातचीत होती थी और दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती थी। बीते कुछ दिनों से लड़की गौरव का फोन नहीं उठा रही थी। मंगलवार शाम को भी गौरव ने फरियादी छात्रा को कई बार फोन किया, लेकिन छात्रा ने काल रिसीव नहीं किया। कई बार काल करते समय छात्रा का फोन व्यस्त भी मिला। इससे गौरव भड़क भड़क गया। वह अपने दोस्त अमन को लेकर छात्रा के फ्लैट में पहुंचा। छात्रा को बाहर बुलाने के बाद आरोपितों ने उससे मारपीट कर दी। उन्होंने कहा कि हमारा फोन नहीं उठा रही हो, किसी और से बातें करती हो। गौरव ने धमकी दी कि आज के बाद काल नहीं उठाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद में लड़की ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.