Let’s travel together.

अमरनाथ यात्रा पहली बार 62 दिनों की होगी भोपाल से जाते हैं आठ हजार यात्री

80

भोपाल (नप्र)। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा की तिथि की घोषणा कर दी गई है। अमरनाथ यात्रा पहली बार 62 दिनों की होगी। एक जुलाई से यात्रा शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी। इसमें शहर के ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सहयोग से कई यात्री अमनाथ यात्रा पर जाएंगे। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष अब तक की सबसे लंबी अवधि की यात्रा होगी। इसके पहले यह यात्रा वर्ष 2012 में सबसे कम सिर्फ 39 दिन की हुई थी। वर्ष 2013 में 55 दिन ,वर्ष 2014 में 55 दिन ,वर्ष 2015 में 59 दिन ,वर्ष 2016 में 48 दिन, वर्ष 2017 में 40 दिन ,वर्ष 2018 में 60 दिन, वर्ष 2019 में 46 दिन, वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के कारण यात्रा नहीं हुई थी। वर्ष 2022 में 43 दिनों तक यात्रा हुई थी। बता दें कि भोपाल से हर वर्ष अमरनाथ यात्रा पर आठ से साढ़े आठ हजार यात्री जाते हैं। इस वर्ष भी यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों ने यात्रा की तिथि तय होने पर खुशी जताई है।

यात्रा इसके लिए पंजीयन 17 अप्रैल से शुरू

पंजीयन के लिए भोपाल के तीन बैंक जिनमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक जवाहर चौक,पंजाब नेशनल बैंक, न्यू मार्केट एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया, टीटी नगर भोपाल को अधिकृत किया है। इसके साथ साथ मप्र के अन्य स्थानों के 31 बैंकों को भी पंजीयन के लिए अधिकृत किया गया है। यात्रा के पंजीयन के लिए, बोर्ड द्वारा अधिकृत डाक्टर द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही पंजीयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इन डाक्टरों के किया अधिकृत

श्रद्धालुओं के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा मेडिकल हेतु भोपाल व आसपास के निवासियों के लिए सिर्फ चार डाक्टर्स को ही अधिकृत किया है। डा वीके दुबे जेपी अस्पताल), डा संगीता जैन ( सीडी राजभवन )डा योगेश श्रीवास्तव (सीडी 1100 क्वार्टर ), डा बीके श्रीवास्तव (सीएचसी संत हिरदाराम नगर )

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811