भोपाल। उभरते गायक व संगीतकार दर्शन रावल शनिवार को भोपाल शहर में हैं। वह यहां आज शाम एक कार्यक्रम में परफार्म करने वाले हैं। इससे पहले शनिवार सुबह उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी पार्क में सीएम शिवराज के साथ पहुंचकर पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर दर्शन सीएम शिवराज के नियमित पौधारोपण कार्यक्रम से काफी प्रभावित नजर आए। दर्शन ने सीएम शिवराज से प्रेरित होकर अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री सर की लाइफस्टाइल देखकर बहुत प्रेरित हुआ हूं। अब मैं भी अपने जन्मदिन पर पौधा लगाऊंगा। दर्शन ने आगे कहा कि बहुत सिंगर्स हैं, जो लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं। मैं सर के साथ मिलकर उन लोगों को आगे लाने और मौका देने की कोशिश करूंगा।
सीएम शिवराज ने भी पौधारोपण के उपरांत मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि ऊर्जा व उत्साह से भरे दर्शन जी के साथ संगीत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। हमारे प्रदेश के बच्चे आगे बढ़ें एवं इन्हें भी नये अवसर प्राप्त हों, इसके लिए हम मिलकर प्रयास करेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.