Let’s travel together.

रॉक सेल्टर रायसेन की स्पेनिक भाषा में छपी पुस्तक कलेक्टर अरविंद दुबे को पुरातत्व वेत्ताओं ने भेंट की

0 117

स्पेन सहित पुरातत्व विभाग के वेत्ताओं ने कलेक्टर से कहा कि शैल चित्रों को संरक्षित करना जरूरी

शिवलाल यादव
रायसेन।विदेश स्पेन सहित राज्य स्तरीय स्थानीय पुरातत्व वेत्ताओं के दस सदस्सीय प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को कलेक्टर अरविंद दुबे से भेंट की।इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधि मंडल द्वारा कलेक्टर दुबे को रॉक सेल्टर की पुस्तक जो कि स्पेनिक भाषा में छपी है उसे भेंट की।
इस दौरान राज्य पुरातत्व वेत्ता नारायण व्यास,  राजीव लोचन चौबे, गिरधारी लाल शाक्या, हरीश मिश्रा, डॉ एचबी सेन ने बताया कि रायसेन मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में पत्थर चट्टानों में अंकित शैलचित्र 10 हजार वर्ष पुराने हैं।लेकिन वर्तमान समय में यह रॉक सेल्टर पुरातत्व विभाग द्वारा उचित देखरेख के अभाव में उनका अस्तित्व संकट में है।जबकि इन सालों पुराने शैलचित्रों को संरक्षित किया जाना जरूरी है।कलेक्टर अरविंद दुबे ने सभी पुरातत्व विभाग के पुरातत्व वेत्ताओं को यह आश्वासन दिया कि जल्द ही एक जरूरी मीटिंग बुलाकर इन शैलचित्रों को बचाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।हम आपको यह बता दें कि पेनगवा, भीम बैठिका, आशापुरी सहित सदालतपुर घाटला, श्रीराम छज्जा, चिड़िया टोल खरबई, सेहतगंज आदि क्षेत्रों की पहाड़ियों में 10 हजार साल प्राचीन रॉक सेल्टर बने हुए हैं।जबकि इन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए।
 मेडिकल स्टोर पर मनाई विदेशियों ने रँगपंचमी…..
सांची रोड़ स्थित चौबे मेडिकल स्टोर विदेश के स्पेनियों और पुरातत्व वेत्ताओं ने एक दूसरे के गाल पर रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंगपंचमी के त्यौहार की बधाई दी।मालूम हो कि शनिवार को यह प्रतिनिधिमंडल शैलचित्रों को संरक्षित करने और रखरखाव को लेकर कलेक्टर अरविंद दुबे से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811