जबलपुर। बिना नम्बर की तेज आवाज वाली बुलेट लेकर सड़क पर उत्पात मचा रहे एक युवक को रांझी पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। टीम उसे थाने ले गई, जहां वाहन का तेज आवाज करने वाला साइलेंसर निकालकर उसके हाथ में थमा दिया। मामले में युवक के खिलाफ मोटर वीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। रांझी पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान तेज आवाज वाली बुलेट से युवक निकाला। पुलिस ने उसे रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम कंचनपुर अधारताल निवासी सौरभ चौधरी बताया। पुलिस बुलेट समेत उसे थाने ले गई। जहां मैकेनिक को बुलाकर उसकी बुलेट से साइलेंसर निकलवा दिया।
डंपर चलाने के लिए मांगा 20 हजार हफ्ता
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश और उसके तीन साथियों ने गुरुवार रात एक सुपरवाइजर को रोका। चारों ने डंपर चलाने के लिए हफ्ता मांगा। आरोपितों ने हर हफ्ते 20 हजार रुपये मांगे। इस दौरान बदमाशों ने डरा धमकाकर 20 हजार रुपये ले लिए। मामले की रिपोर्ट सुपरवाइजर ने संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि कटंगी निवासी पुष्पेन्द्र ठाकुर कल्याणी इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर है। गुुरुवार रात वह हाइवा लेकर मुरम खाली करवाने जा रहा था। हाइवा आगे था और वह पीछे बाइक से था। वह हजारी मार्केट के पास पहुंचा ही था कि वहां उसे अंकित पटेल उर्फ बड्डू, अमित पटेल, चिन्टू पटेल और चेतराम पटेल ने रोका। चारों ने उसे धमकाया कि यदि उसे वहां डम्पर चलाना है, तो उन्हें हफ्ता देना होगा। धमकी देकर आरोपितों ने उससे 20 हजार रुपए ले लिए। इस बीच आरोपित मौके से फरार हो गए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.