Let’s travel together.

शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग,बुझाने में किसान झुलसा

0 332

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 कर्क रेखा के पास शुक्रवार सुबह लगभग 10बजे शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई आग लगने की जैसे ही खबर किसानों को लगी कई किसान अपने खेत की आग को बुझाने की कोशिश करने लगे जिसमें दो ट्रैक्टरों को आग बुझाने

के काम में उपयोग करने पर दोनों ट्रैक्टरों के पहियों में आग लग गई जिससे दोनों ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए आग बुझाने में जगदीश लोधी पिता गजराज सिंह लोधी हिर्देश लोधी पिता भगवान सिंह लोधी नरखेड़ा आग से झुलस गए जगदीश लोधी के पैर और सर के बाल जल गए गया तो वही हिर्देश लोधी पिता भगवान सिंह लोधी की स्थिति गंभीर होने पर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर नरखेड़ा के सरपंच रामदयाल लोधी और जिला पंचायत सदस्य सपना चौधरी, भोगीराम लोधी, सचिव नजर मोहम्मद ,चौकीदार चिरौंजी लाल लोधी घायल को देखने हॉस्पिटल पहुंचे

सरपंच रामदयाल लोधी और सचिव नजर मोहम्मद ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया फायर ब्रिगेड 1 घंटे बाद जब तक पहुंची तब तक क्षेत्र के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था सूचना मिलने पर हल्का पटवारी महेंद्र सिंह कुशवाह घटनास्थल पर पहुंचे पटवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 25 एकड़ में खड़ी गेंहू फसल जलकर राख हो गई तो वही 6 एकड़ की नरवाई पूरी तरह जल गई खिलान लोधी, राजकुमार, संतोष इन किसानों की लगभग 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जिसमें किसानों को लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है
बता दें कि दीवानगंज क्षेत्र में फायर ब्रिगेड ना होने से हर साल कई किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो जाती है दीवानगंज क्षेत्र के लोग कई वर्षों से फायर ब्रिगेड की मांग कर रहे हैं मगर अभी तक फायर ब्रिगेड दीवानगंज क्षेत्रवासियों को उपलब्ध नहीं हो पाई है क्षेत्र के किसानों की मांग है कि दीवानगज क्षेत्र में एक फायर ब्रिगेड सुविधा उपलब्ध हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811