Let’s travel together.

डॉ अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया-स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

0 113

 

समता, समानता और न्याय की दिशा में बढ़ता देश, विधायक-रामपालसिंह

डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंगल भवन में कार्यक्रम सम्पन्न

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर नगर के अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, विधायक रामपालसिंह राजपूत ने डॉ अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर महान विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया और वंचित वर्गो को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अतुलनीय संघर्ष किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि समाज में स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व होना जरूरी है। सभी डॉ अम्बेडकर के पद चिन्हों, उनके आदर्शो पर चलकर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित करें।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब ने सर्व समाज के उत्थान के लिए काम किया, सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका सपना था कि गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडा जाए, तभी सही मायने में देश तरक्की की राह पर अग्रसर होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है। शिक्षा के बिना किसी समाज, देश या व्यक्ति का उत्थान संभव नहीं है। भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित होने का मूल मंत्र दिया। उन्होंने देश के लिए एक समृद्ध और उत्तम संविधान की रचना की।
कार्यक्रम को संबोधित कर विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की दृष्टि न्याय और ज्ञानवर्धक समाज बनाने पर जोर देने की रही ।उनका मानना था कि समाज में समानता तथा न्याय ही समाधान निकल सकता है। जिससे विषमता को दूर किया जा सकता है और उससे समता मूलक समाज बनाया जा सकता है ।
उन्होंने संवैधानिक ढांचे को ऐसा कर दिया जिसमें समतामूलक समाज की स्थापना की शक्ति मौजूद है। जिससे अनेक सामाजिक आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है, बल्कि इससे मानव के लिए एक बेहतर समाज बनाने में भी सफलता मिल सकती है।
विधायक श्री राजपूत ने कहा कि आगे बढ़ने के शिक्षा बहुत जरूरी है। सभी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, तकनीकी ज्ञान मिले इसके लिए सरकार द्वारा सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं। जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा मिलेगी। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कल्याण और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सागर में 100 करोड़ रू की लागत से संत रविदास जी का मंदिर बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा ही हैं। अब मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिसमें पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रू की राशि मिलेगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष रवि माण्डरे ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। मंच संचालन नरेश रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, विधायक श्री राजपूत ने वरिष्ठ जनों का साल श्रीफल देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में जिलाधक्ष राकेश शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों नेऊ भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक,रवि माडेकर, श्याम साहू, मुकेश राय सहित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |     श्वेतांबर देवी, रामकृष्ण कुसमरिया पूर्व मंत्री, एवं अनिल चौरसिया मानस मंडल हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811