Let’s travel together.

 डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का स्वास्थ्य मंत्री ने किया अनावरण

0 147

देवेंद्र तिवारीसांची रायसेन

संविधान निर्माता बाबा सा डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का बसस्टेंड परिसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने अनावरण किया ।
आज नगर के बसस्टेंड परिसर में संविधान निर्माता बाबा सा डा भीमराव अम्बेडकर जी की नवीन प्रतिमा का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी ने उनकी 132 वीं जयंती पर अनावरण किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान विश्व में प्रसिद्ध है आज हम उनके दिये संविधान के तहत अपना जीवन गुजार रहे हैं उन्होंने कहा हमें गर्व होना चाहिए कि बाबा सा का जन्म हमारे प्रदेश के महु में हुआ था तथा उन्होंने तथा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया उन्होंने बाबा सा की याद ताजा करते हुए कहा कि बाबा सा इतने बड़े बुद्धिजीवी थे कि आज भी उन्होंने जिस अमेरिका युनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण की उसके द्वार पर सबसे अधिक बुद्धिमान उनके नाम के आगे लिखा हुआ है।

उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमें उनके मार्गदर्शन पर चलने की जरूरत है यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा कि बाबा सा ने समाज के उत्थान के लिए अपना सारा जीवन व्यतीत कर दिया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी बाबा सा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा यहां लगी हुई थी परन्तु कुछ शरारती तत्वों द्वारा उसे खंडित कर दिया गया था जो घोर निंदनीय कृत्य है उसकी एफ आई आर भी दर्ज की जा चुकी है ऐसे कृत्य की समाज के हर वर्ग को आगे आकर निंदा करनी चाहिए उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें बाबा सा का सम्मान करना चाहिए । तथा जब भी ऐसे तत्व पकड़ में आयेंगे उनपर कठोर कार्रवाई होगी उन्होंने कहा पुनः नागरिकों के सहयोग से नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार के प्रयास से आज बाबा सा की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है में नप अध्यक्ष रेवाराम को बधाई देता हूं तथा इसमें सहयोग करने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं । तथा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बाबा सा के सपने साकार करने सागर में 11 एकड़ भूमि पर लगभग सौ करोड़ की लागत से संत रविदास जी का भव्य मंदिर बनाया जायेगा सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी करते हुए बजट व्यवस्था भी कर दी गई है यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे वहां लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा सा ने हर उस व्यक्ति जो समाज की अंतिम कतार में खड़ा है उसकी चिंता की है उन्होंने कहा बाबा सा हमारे ही नहीं पूरे विश्व के महापुरुषों में गिने जाते हैं तथा विश्व भर में उनका सम्मान किया जाता है आज हम बाबा सा की जयंती देशभर में तो मना ही रहे हैं बल्कि हर पोलिंग बूथ पर हम जयंती मना रहे हैं आज हमारी केंद्र सरकार ने बाबा सा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है । इस अवसर पर पार्टी के संगठन प्रभारी सुनील अग्रवाल ने कहा कि बाबा सा डा भीमराव अम्बेडकर जी ने हमें जो संविधान दिया है वह विश्व में अनोखा है इसमें बाबा सा ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है तथा व्यवस्था दी है आज हमारे देश में हमारी पार्टी की सरकार ऊपर से नीचे तक मनुष्य के जन्म से लेकर मरण तक की चिंता कर रही है छात्रों की शिक्षा की चिंता हमारी सरकार कर रही है उन्होंने बाबा सा के जीवन की घटनाओं पर भी प्रकाश डाला तथा लोगों से अपील की उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में उतार ने की जरूरत पर बल दिया । कार्यक्रम के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर तथा शाल-श्रीफल से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दातार सिंह मीणा मंडल प्रभारी वीरसिंह पटेल पूर्व नप अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बाई वार्ड पार्षद श्रीमती निर्मला सुनील जैन वीरेंद्र तोमर नप में विधायक प्रतिनिधि संजीत पटेल पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर बसस्टेंड का विवाद ग्रस्त मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू करने व्यापार महासंघ अध्यक्ष संतोष दुबे ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बरसों से बसस्टेंड सड़क निर्माण की मांग की जाती रही है तथा अब जब मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विशेष कायाकल्प अभियान अंतर्गत राशि आवंटित कर दी है तब कुछ पार्षदों के अड़ंगे के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका जबकि नगरीय विकास विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि कायाकल्प अभियान की राशि इसी योजना पर खर्च की जायेगी बावजूद इसके विवाद बना हुआ है बसस्टेंड पहुंच मार्ग का भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी समर्थन करते हुए कहा कि बसस्टेंड पहुंच मार्ग निर्माण आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए उन्होंने महासंघ को भी आश्वस्त किया कि हम भी इस मामले में कलेक्टर से चर्चा कर समस्या का समाधान कर निर्माण शुरू करायेंगे । कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद पति सुनील जैन ने किया। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |     मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, लगभग 250 हेक्टेयर होगा सफारी का क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811