Let’s travel together.

सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गये अतीक और अशरफ उमेश पाल मर्डर केस में हुई पेशी

71

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज सीजेएम कोर्ट ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वैसे पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। सात दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद अब दोनों भाई से उमेश पाल हत्याकांड की साजिश से जुड़े सारे राज उगलवाये जाएंगे। सुनवाई के दौरान अतीक और अशरफ के वकील ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी का विरोध किया। अतीक अहमद के वकील ने कहा कि भला जेल में रहकर कोई हत्या की साजिश कैसे रच सकता है। पुलिस के पास इसके कोई सबूत भी नहीं हैं। दोनों तरफ की जिरह सुनने के बाद कोर्ट ने अतीक और अशरफ की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है।

वकीलों ने किया विरोध

सीजेएम कोर्ट में सुनवाई के लिए अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस आज एक ही वैन में लेकर पहुंची थी। दोनों को एक ही कठघरे में खड़ा किया गया। सुनवाई के दौरान कठघरे के अंदर खड़े माफिया अतीक अहमद का गला सूख गया और सुनवाई के दौरान ही उसने पानी मांगा। अतीक अहमद और अशरफ जब कोर्ट परिसर में दाखिल हुए तो वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों के विरोध- प्रदर्शन को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी संंख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। कोर्ट परिसर में वकीलों ने अतीक अहमद के ऊपर बोतल और जूते भी फेंके।

अतीक अहमद की तबीयत खराब

उमेश पाल हत्याकांड में पेशी के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज लाए गए माफिया डॉन अतीक अहमद की तबीयत बिगड़ गई है। उसने हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरी ने बताया कि वह बार-बार तबीयत खराब होने की शिकायत कर रहा है, इसलिए उसके स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टरों की एक रिजर्व टीम लगाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811