Let’s travel together.

बिलासपुर में गम हवाओं का प्रवेश चुभने लगी अब धूप

60

बिलासपुर। न्यायधानी में अब उत्तर-पश्चिम हवाओं का आना प्रारंभ होने लगा है। धूप अब चुभने लगी है। घर के छत गर्म होने लगे हैं। सड़कों में आवागमन भी कम हो चुका है। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति अभी बनी रहेगी। तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी रहेगा। दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर तेज हुआ है। पारा 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक हवा की दिशा में अब परिवर्तन होने लगा है। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम होने लगी है। इसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम आगे भी जारी रहेगा। यही कारण है कि बिलासपुर में गर्मी का असर तेज हुआ। सड़कों पर अवागमन कम होने लगा है।

प्रमुख व्यवस्ततम मार्ग लिंक रोड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, तारबाहर, व्यापार विहार की ओर लोग कम नजर आए। वहीं स्कूल, कालेज व बाजार में महिलाएं स्कार्फ और छतरी लिए हुए थे। जिससे की धूप से बचा जा सके। मौसमी फल, आइसक्रीम और जूस, नारियल डाब और सोडा की बिक्री बझ गई है।

आज सूर्य का तेवर तेज

मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण अधिकतम तापमान में अभी वृद्धि का ट्रेंड जारी रहेगा। गुरुवार को धूप में तेजी रहेगी। इसके कारण तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने लोगों को पहले ही सचेत कर दिया है। चिकित्सक भी धूप से बचने सलाह दे रहे हैं। पानी अधिक पीने कहा जा रहा है। जिससे की डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

15 के बाद आ सकते हैं बादल

आसमान में 15 अप्रैल के बाद बादल फिर से अ सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना कम है। बादल बहुत ही हल्के होंगे। यानी वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। 19 या 20 अप्रैल को दोबारा दस्तक दे सकते हैं। इससे तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। गर्मी का असर जारी रहेगा। अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा अधिक गर्म रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811