Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल रविवार 24 अप्रेल 2022

0 151

मेष राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी आएगी, परन्तु जीवनयापन के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। रहन-सहन की सुविधाओं में वृद्धि के लिए खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता का सहयोग मि‍लेगा।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि- बातचीत में संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।  व्यवहार कुशलता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसर से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। यात्रा के योग हैं।

कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। परिवार से अलगाव हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान सुख में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- मन शान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर प्राप्‍त होंगे।

धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त भी हो सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। किसी विशेष यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यो में में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबार में विस्तार के लिए माता-पिता से धन प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में कमी आएगी। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार के सदस्य के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। माता-पिता का साथ रहेगा। किसी कारोबारी मित्र का आगमन हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मित्र से धन की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आएगी। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। तनाव से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेतरीब सिक्स लाइन ने फिर निगली एक जिंदगी,बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा      |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सात ग्राम पंचायतों को वितरित किए फायर टेंकर     |     कुपोषण मुक्त अभियान के तहत बच्चों को वितरित किए गए फूड किट     |     बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,25 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेनिंग     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 बना मौत का रास्ता,एक रात में दो बड़े हादसे     |     ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर उठे सवाल! ईमानदार रेंजर को फंसाने का आरोप     |     वन माफिया द्वारा रेंजर अहिरवार को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन      |     पुलिस अधीक्षक को जैन समाज ने ज्ञापन दिया      |     राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811