Let’s travel together.

अखिलेश यादव ने इंदौर से किया ट्वीट यूपी सरकार झूठे एनकाउंटर कर मुद्दों से भटकाना चाह रही है

88

इंदौर। उत्तर प्रदेश के उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित असद अहमद के झांसी में हुए एनकाउंटर के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंदौर से ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।

देश को इस समय बदलाव की जरूरत है। देश की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान को खतरा बना रहेगा। मैं कल बाबा साहेब की जयंती पर महू जाऊंगा। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को इंदौर पहुंचने के बाद हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कही।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे इंदौर पहुंचे। हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। उनके स्वागत के दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। सपा अध्यक्ष के शहर पहुंचने पर कांग्रेस के नेता-विधायक स्वागत और मुलाकात के लिए पहुंचे है। हवाई अड्डे से अखिलेश यादव बाणगंगा स्थित बंते यादव के घर पहुंचे।

गौरतलब है कि बुधवार को ही दिल्ली राहुल गांधी ने सभी पार्टियों के नेताओं से बात की थी। अखिलेश यादव के अचानक मध्य प्रदेश दौरे को प्रदेश में आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यहां से अखिलेश यादव खरगोन जिले के बोरावां जाएंगे और वहां प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान वे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और विधायक सचिन यादव से भी मुलाकात करेंगे। वह कल बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू भी जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811