Let’s travel together.

लकवा की शिकायत हो तो देरी न करें तत्काल लें उपचार तेजी से होगा सुधार

94

ग्वालियर। लकवा ग्रस्त मरीज को शुरुआत के चार से छह घंटे में उपचार मिल जाए तो वह तेजी से इस बीमारी से उभर सकता है। आमतौर पर लकवा के बाद शरीर का आधा या पूरा हिस्सा निष्क्रिय हो जाता है तो उसको वापस मजबूती देने का इलाज चलता है। अगर छह घंटे के भीतर इलाज शुरू हो जाए तो उसके दिमाग में क्लोटिंग के चलते हुए ब्लाकेज को खोलकर लकवा का इलाज किया जा सकता है। इसी तरह से सिर दर्द के कुछ अहम कारण हैं जैसे अधिक समय तक टीवी व मोबाइल देखना, नींद पूरी न होना और बाहर का खाना। जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गजराराजा मेडिकल कालेज के न्यूरोलाजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा़ दिनेश उदैनिया ने यह बात नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में कालर के सवालों के जवाब देते हुए कही। डा़ उदैनिया ने कहा कि गर्मी के मौसम में तेज धूप में जाने से बचें, पीजा-बर्गर, टाफी और कोल्डड्रिंक पीने से परहेज करें, क्योंकि इनका लंबे समय तक सेवन करने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। यदि चक्कर आ रहे हैं तो उसका कारण गलत तरह से सोना या फिर अधिक तनाव लेने से भी यह स्थिति बनती है। इसके लिए आप दिनचर्या को ठीक करें तथा सकारात्मक विचार लाएं, पानी अधिक पिएं और इन परेशानियों को दूर करें।

प्रश्न: मेरी उम्र 32 साल है, मुझे ब्रेन ट्यूमर था जो निकल चुका है फिर भी मिर्गी के दौरे आते हैं। – गंगाराम, बहोड़ापुर

जवाब: जो आपकी दवाएं चल रही हैं उनका डोज देखना पड़ेगा, दवाओं का डोज बढ़ाना पड़ सकता है एक बार दिखवा लें।

प्रश्न: मेरी उम्र 20 साल है, मुझे लगता है कि छोटी-छोटी बात से तनाव हो जाता है क्या करें। – रोहित, मुरैना

जवाब: सकारात्मक दिशा में अपना विचार करें, बार-बार किसी भी कार्य से भागे नहीं, मन में विश्वास रखें और काम करें।

प्रश्न: मेरे पिता की उम्र 95 साल है, उन्हें सर्वाइकल की परेशानी थी अब उन्हें चक्कर आता है क्या करें। – उमेश, बम्हौरीकला

जवाब: तकिया लगाना बंद करें, पानी भरपूर पिलाएं, इस उम्र में सर्वाइकल स्पांडिलाइसिस की शिकायत हो जाती है। इस उम्र में आपरेशन नहीं कर सकते, दवाओं से ही काम चलाना पड़ेगा।

प्रश्न: मेरी पत्नी की उम्र 38 साल है, हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस हो रही है, सिर में दर्द रहता है। – आलोक, मुरार

जवाब: खून की कमी के चलते यह परेशानी होती है इसलिए हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। विटामिन बी 12 व डी की जांच कराएं।

प्रश्न: मेरी उम्र 38 साल है, मुझे एक साल से सिर में दर्द रहता है क्या करें। – सुनीता, ग्वालियर

जवाब: इस तरह का दर्द तनाव के कारण होता है, रात में जल्दी सोना है, तेज धूप व तनाव से बचना है, गुस्सा नहीं करना है, सुबह योग करना होगा और छह माह दवाएं चलेंगी।

प्रश्न: मेरी उम्र 49 साल है, मुझे 10 साल से हाथ-पैरों में दर्द रहता है, ऐसा लगता है कि चींटी काट रही हैं, चक्कर आते हैं क्या करें। -राजीव गुप्ता, बलवंत, टीकमगढ़

जवाब: आपके हाथ-पैर की जांच करनी होगी, जिसके बाद ही आपको बेहतर उपचार दिया जा सकेगा।

प्रश्न: मेरी उम्र 21 साल है, थोड़ी देर भी टीवी और मोबाइल देखते हैं तो सिर में दर्द होता है, क्या करें। – प्रशांत, ग्वालियर

जवाब: एक बार डाक्टर से आंखों की जांच करा लें, क्योंकि आपको आंखों की समस्या हो सकती है।

प्रश्न: मेरी उम्र 49 साल है, कभी-कभी मेरे सिर की नस तड़कती है और तेज दर्द होता है क्या करें। – सोमदत्त पाल, ग्वालियर

जवाब: एक बार एंजियोग्राफी की जांच कराएं ,जिससे पता चल सकेगा कि सिर दर्द का कारण क्या है। एक बार जेएएच में आकर दिखवा लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811