Let’s travel together.

खेत में बने घर में शार्ट सर्किट से लगी, आग से घर में रखा सामान जलकर हुआ खाक

0 455

-मौके पर पहुंची पुलिस व पटवारी ने बनाया पंचनामा

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रविवार रात्रि लगभग 8 बजे रायसेन जिले के सलामतपुर थाना अंतर्गत ग्राम मुश्काबाद और सत्ती गांव के बीच खेत में बने संतोष कुशवाहा पिता स्वर्गीय लीला किशन कुशवाह के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें घर में रखा ओढ़ने बिछाने के बिस्तर खाने पीने के सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। वहीं आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया जब तक घर का सामान जलकर खाक हो गया था। मकान मालिक संतोष कुशवाहा का कहना है कि लगभग उनका 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना की चौकी दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची।और हल्का पटवारी दिलीप मालवीय भी मौके पर पहुंचे। नुकसान का पंचनामा बनाया गया। बता दें कि जैसे ही आग लगी वैसे ही आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। जिसमें बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811