Let’s travel together.

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर आतंकी हमला नहीं पढ़िए अब तक का पूरा अपडेट

90

पंजाब के बठिंडा स्थित मिलिट्री स्टेशन पर बुधवार सुबह गोलीबारी की सूचना मिली। गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए हैं। सेना की ओर से पंजाब पुलिस को जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक, यह गोलीबारी मिलिट्री स्टेशन के अंदर हुई है। मतलब यह किसी बाहरी आदमी की हरकत नहीं है। सेना ने आतंकी हमले से भी इन्कार किया है। जिस शख्स ने गोलीबारी की, वह सादे कपड़ों में था। यहां पढ़िए लाइव अपडेट

Bathinda Military Station Firing: LIVE Update

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हफ्ते भर पहले यहां से एक राइफल गायब हुई थी। माना जा रहा है कि उसी राइफल से गोलीबारी की गई है।

सेना को दो हमलावरों की तलाश है। सर्च अभियान चलाया गया है। आशंका यह भी हो सकती है कि यह जवानों के बीच आपस में हुई गोलीबारी भी हो सकती है।

घटना सुबह 4.35 बजे की है। अभी यह साफ नहीं हुई है कि फायरिंग क्यों हुई और किसने की है। यह स्थान पाकिस्तान की सीमा से सटा है।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर भारी मात्रा में गोला-बारूद भी रखा जाता है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह पाकिस्तान सेना और आईएसआई की हरकत हो सकती है।

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सेना की क्विक रिएक्शन टीम पहुंची है। अभी पूरे इलाके को कवर कर दिया गया है। कुछ दिन पहले यहां का एक चपरासी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग करने वाले बाहर से आए थे। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। पूरी घटना को पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में खालिस्तान समर्थकों के हौसले बुलंद हुए हैं। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गोलीबारी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सेना की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कियोस्क संचालक से डकैती का खुलासा: राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार     |     सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में व्यास पूजन पर विशेष व्याख्यान     |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन मौके पर ही दर्जनों समस्याओं का हुआ निराकरण     |     कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811