Let’s travel together.

शासकीय योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करें -कलेक्टर

0 111

अनुदान के लिए प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे ने आज मत्स्य,पशुपालन,उद्यानिकी  और कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।उन्होंने इन विभागों द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।मत्स्य विभाग को जिले में ज्यादा से ज्यादा मत्स्य उत्पादकों को शास्कीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।मछली पालन करने वाले को बीज उपलब्ध कराएं,जिससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हो।जिला सहकारी बैंक को मत्स्य उत्पादकों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लाभान्वित करने कहा। गौठानो में पानी की उपलब्धता के अनुसार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए,इससे गौठान की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इसी तरह पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में मुर्गी और बकरी पालन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। गौठानों में भी शेड बनाकर महिला स्व-सहायता समूहों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।जिले में स्थापित हैचरी से उत्पादित मुर्गी के चूजों को पालन के लिए वितरण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।जिले में संचालित शासकीय योजनाओं से पशुपालकों को अवगत कराएं और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित करे।पशुओं को लंपी वायरस से सुरक्षा के लिए पशु टीकाकरण का कार्य नियमित रूप से करने के निर्देश दिए।अनुदान के लिए प्रस्तुत आवेदनों का यथाशीघ्र निराकरण करने कहा।कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी रवि मौसम में दलहन और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए।रवि मौसम की फसल के लिए समय पर किसानों को खाद, दवा और बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा सहित संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811