संत हिरदाराम नगर। बैसाखी पर्व को समर्पित सिख समाज का नगर कीर्तन आज संत हिरदाराम नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सीआरपी से शुरू हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। सिंधी समाज ने भी रागी जत्थे का स्वागत किया।
जुलूस का शुभारंभ सीआरपी गुरुद्वारा क्षेत्र से हुआ। नगर कीर्तन के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। गुरु ग्रंथ साहब की पवित्र सवारी सजाई गई थी। जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ गुरु साहब का अभिनंदन किया गया। थोक वस्त्र व्यापार संघ पूज्य सिंधी पंचायत सहित अनेक संस्थाओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया अनेक स्थानों पर एक तार लगाए गए थे तथा स्वागत द्वार लगाकर संगत को शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष कन्हैया लाल इसरानी, मोतीराम लेखवानी, साध्वी द्रोपति धनवानी, राकेश शेवानी, दीपक वासवानी सहित अनेक युवाओं ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परमवीर सिंह वजीर की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन संत हिरदाराम नगर से राजधानी के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा नानकसर हमीदिया रोड पर समाप्त होगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.