Let’s travel together.

बिजली के पोल से टकराई नाबालिगों बाइक हेलमेट नहीं होने से एक की मौत दूसरा घायल

67

शहडोल। नाबालिगों को मोटरसाइकिल या अन्य वाहन देना कितना घातक हो सकता है यह शहडोल में देखने मिला है। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर रोड में चंदेला मोड़ के पास एक बाइक बिजली पोल से जा टकराई जिसके चलते एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। इस हादसे में दूसरा नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चलाते समय किसी के भी सिर पर हेलमेट नहीं था। यह घटना शनिवार की दोपहर साढे तीन बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई की और घायल को मेडिकल कालेज शहडोल भिजवाया।

चलाने के लिए मांगी थी बाइकः

जानकारी के मुताबिक मृतक जय पयासी पुत्र विनय पयासी 15 वर्ष और अमन शुक्ला पुत्र अरूण शुक्ला 17 वर्ष निवासी वार्ड नंबर आठ जयसिंहनगर ने अपने किसी परिचित से उसकी बाइक को चलाने के लिए मांगा था। बाइक लेकर यह दोनों जनकपुर रोड में तेजी से बाइक चलाते हुए निकल पड़े।यहां का रास्ता काफी चौड़ा है लेकिन इसके बाद भी चंदेला मोड़ पर बाइक लहरा गई और एक बिजली पोल से जा टकराई जिसमें बाइक चालक अमन बुरी तरह से घायल हुआ और पीछे बैठा जय पयासी के सिर में गंभीर चोट आ गई अधिक खून बहने के कारण उसकी तत्काल मौत हो गई।

नाबालिक को नहीं देना थी बाइकः

उल्लेखनीय है कि पुलिस बार-बार यह समझाती है कि नाबालिगों को बाइक चलाने के लिए न दी जाए। साथ ही पुलिस यह भी समझाती है कि बाइक चलाते समय सिर पर हेलमेट होना चाहिए लेकिन यहां पर दोनों बातों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में यह गंभीर घटना हो गई। जयसिंहनगर थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार का कहना है कि चंदेला मोड़ पर घटना हुई है। घायल अमन शुक्ला को शहडोल मेडिकल कालेज भेजा गया है जबकि मृतक जय पयासी का शव कागजी कार्रवाई और अन्य कार्रवाई के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811