Let’s travel together.

रवि तेजा की ‘रावणासुर’ ने भोला और दसरा को चटाई धूल

91

रवि तेजा, एक एंटी-हीरो के रूप में अपनी लेटेस्ट एक्शन-थ्रिलर रावणासुर से बॉक्स ऑफिस पर तेहेलका मचा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट हो चुका है। 7 अप्रैल को रिलीज हुई रावणासुर को सिनेमाघरों में मैदान साफ मिला है। इसके सामने कोई भी बड़ी फिल्म ना होने के चलते सारे दर्शक इसके खाते में जा रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर छाए रवि तेजा

रवि तेजा की रावणसुर को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत मिली है। मास महाराज के नाम से पॉपुलर रवि तेजा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे जानेमाने अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म में उनका एंटी हीरो वाला ऐसा अंदाज है जिसे आज तक कभी नहीं देखा गया। एक्शन, डायलॉग्स और पंचों से भरपूर, रावणासुर को दर्शकों ने खूब सराहा है। तेलुगु में 36.99 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है।

रावणासुर ने कमाए इतने करोड़

पहले दिन के शुरुआती अनुमान के अनुसार एक रिपोर्ट बताती है कि रावणसुर ने भारत में 6 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म ने न केवल दशहरा के 9वें दिन के कलेक्शन को मात दी, बल्कि बॉलीवुड की ‘गुमराह’ और ‘भोला’ से भी ज्यादा कमाई की। बता दें कि दसरा ने रिलीज के 9वें दिन तमिल में 71 लाख, हिंदी में 4.02 करोड़ की कमाई की। देश में इसका बिजनेस 70 करोड़ से ऊपर का है और दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ पार हो गई है।

रावणासुर के बारे में

रावणासुर एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सुधीर वर्मा ने किया है। फिल्म को अभिषेक नामा की अभिषेक पिक्चर्स और रवि तेजा की आरटी टीमवर्क्स द्वारा बैंकरोल किया जा रहा है। इसमें अनु इमैनुएल, मेघा आकाश, फारिया अब्दुल्ला, दक्षा नागरकर और पूजीता पोन्नदा मुख्य भूमिका में हैं। रावणासुर में सुशांत अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का म्यूजिक हर्षवर्धन रामेश्वर और भीम ने तैयार किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811