मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम दीवानगंज में भगवान हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भक्त गणों ने बड़े धूमधाम से शोभायात्रा निकाली शोभा यात्रा देर रात तक चलती रही।

शोभायात्रा में केसरिया रंग के झंडा लहराते हुए भक्तगण जय श्री राम, जय हनुमान और भारत माता की जय कारे लगाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे यात्रा में आगे-आगे डीजे पर भक्ति गीत बज रहे थे ।

पीछे पीछे भक्तगण नाच रहे थे शोभा यात्रा दीवानगंज तालाब से होते हुए भवानी चौक दीवानगंज और सोसाइटी तक निकाली गई वापस लौटने के बाद शोभा यात्रा समाप्त की गई शोभायात्रा में सुविधा की दृष्टि से चौकी प्रभारी बीरबल सिंह और समस्त स्टाफ मौजूद रहा