Let’s travel together.

पनामा में प्रशांत तट पर बोका चिका के पास आए भूकंप के झटके, जनहानि नहीं

107

पनामा सिटी । पनामा में प्रशांत तट पर बोका चिका कस्बे के पास मंगलवार को 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अमेरिका भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 18 मिनट पर आया और इसका केंद्र बोका चिका से लगभग 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण में था। भूकंप आठ मील (13 किलोमीटर) की गहराई में आया। पनामा के असैन्य सुरक्षा कार्यालय ने बताया कि इस भूकंप के कारण किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है, लेकिन भूकंप के झटके निकटवर्ती कोइबा द्वीप में महसूस किए गए। राष्ट्रीय असैन्य सुरक्षा निदेशक कार्लोस रुम्बो ने मीडिया को बताया कि उनके कार्यालय को किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811