Let’s travel together.

बोलेरो पिकअप और मिनी ट्रक में आमने सामने भिंड़त

0 348

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

देर रात भोपाल विदिशा हाईवे18 पर छोला सेमरा मार्ग पर लोडिंग बोलेरो पिकअप और मिनी ट्रक में आमने सामने भिंड़त हो गई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार लोडिंग बोलेरो पिकप विदिशा से भोपाल जा रही थी जबकि मिनी ट्रक भोपाल से विदिशा जा रहा था जैसे ही दोनों वाहन छोला सेमरा रोड के पास पहुंचे दोनों आपस में भिड़ गए जिसमें मिनी ट्रक चालक इकबाल अली पिता साबिर अली निवासी मंडी बामोरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको दीवानगंज में स्थित एंबुलेंस 108 मैं पदस्थ पायलट रोहित शाक्या और डॉक्टर सुरेंद्र शाक्या ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रायसेन हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती किया है वहां पर उसका इलाज चल रहा है दोनों की भिंडत में मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे पलट गया जबकि लोडिंग बोलोरो पिकअप में सवार घायलों को मामूली सी चोट आई है 2 दिन पहले भी बेरखेड़ी पेट्रोल पंप के पास ट्रक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी थी जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था उसको भी 108 की सहायता से सांची के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया था
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोज कहीं ना कहीं इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है जिसमें अभी तक कई लोगों की मौत हो गई तो कई लोग घायल हो रहे हैं इसके बाद भी भोपाल विदिशा हाईवे का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है जिसने अभी तक कई लोगों की जिंदगी छीन ली है भोपाल विदिशा हाईवे 18 को लेकर ग्रामीण कई दिनों से चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811