Let’s travel together.

ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाकर मिसाल पेश कर रही पुलिस

0 663

ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज निभाकर मिसाल पेश कर रही पुलिस।

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
खाकी ने मानवता का फर्ज निभाते हुए फुटपाथ पर रात गुजारने वाली असहाय महिला के लिए किया ऐसा काम कि जानकर आप भी पुलिस को करेंगे सलाम। मामला है सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाले बेरखेड़ी चौराहे के पास का। चौकी प्रभारी दीवानगंज सत्येंद्र दुबे को जब इस बात की जानकारी लगी की क्षेत्र में एक महिला छोटी बच्ची के साथ भरी ठंड में फुटपाथ पर एक त्रिपाल के सहारे रात गुजारती है। चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे अपने स्टाफ के साथ वहां एक दुकान से नया कंबल खरीद कर उस महिला को ढूंढा। कुछ दूर जाकर वह एक मिट्टी के ढेर पर बोरी बिछाकर अपनी छोटी सी बच्ची के साथ सर्दी में बेठी हुई मिली। चौकी प्रभारी ने उसको कंबल देकर बोला कि खुद को और अपनी बच्ची को भी सर्दी से बचाव के लिए इस कंबल का उपयोग करें।बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सलामतपुर क्षेत्र की दिवानगंज पुलिस की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। जहां एक तरफ जिले भर में पुलिस लोगों को मास्क लगाने का पालन कराने के साथ ही मास्क नहीं लगानी वालों के चालान काट कर सबक सिखा रही है। वहीं दूसरी और पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। बता दें कि जिले के दीवानगंज चौकी प्रभारी को पता चला कि पुलिस चौकी क्षेत्र में एक महिला जो दिन में तो यहां वहां बच्ची के साथ घूमती है। रात में फुटपाथ पर पन्नी बिछाकर सोती है। तो चौकी प्रभारी महिला का हाल चाल जानने निकल पड़े। उन्होंने ना केवल उनके हाल-चाल जाने बल्कि उस महिला को नया कंबल दुकान से खरीद कर दीया। महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811