Let’s travel together.

पानी की बर्बादी पर और सख्त हुई दिल्ली सरकार, ऐसा करने पर MCD लेगी एक्शन

0 75

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी की किल्लत से जूझ रही है. जल संकट को दूर करने के लिए केजरीवाल एक्शन मोड में है. सरकार ने पानी की बर्बादी करने वालों पर नजर रखने के लिए बाकायदा टीम बनाई है. इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आतिशी ने कहा, अगर कोई भी कंस्ट्रक्शन साइट पीने के पानी का इस्तेमाल करती पाई गई तो MCD उसे सील करेगी. उन्होंने कहा कि कार वाशिंग में और कार सर्विंस सेंटर पर अगर कोई पानी के पानी का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो कार्रवाई होगी.

‘MCD लेगी एक्शन’

जल मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि हम सेंट्रल वाटर टैंकर के लिए वार रूम बना रहे हैं. पानी के टैंकर के लिए 1916 पर काल करना होगा. जहां-जहां पानी की कमी है, वहां पर प्रशासन की टीम पहुंचकर पानी पहुंचाएगी. जहां पर भी बोरवेल हैं, वहां पर भी देखेंगे कि बोरवेल ठीक है कि नहीं.

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड की 200 लोगों की एक टीम पानी के वेस्टेज को देखेगी. अगर कोई भी कंस्ट्रक्शन साइट पीने के पानी का इस्तेमाल करती पाई गई तो MCD उसे सील करेगी. कार वाशिंग में और कार सर्विंस सेंटर पर अगर कोई पानी के पानी का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो कार्रवाई होगी.

इससे पहले आतिशी ने वजीराबाद यमुना जलाशय का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि वह हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़े जाने के मुद्दे पर वह केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगी. दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. आतिशी ने आरोप लगाया है कि पानी की कमी की वजह हरियाणा द्वारा यमुना में दिल्ली के हिस्से का पानी रोकना है.

उन्होंने लिखा, आज केंद्र सरकार को भी पत्र लिखूंगी. उनकी भी ज़िम्मेदारी है कि दिल्ली को अपने हिस्से का पानी मिले. हरियाणा को दिल्ली का पानी रोकने का कोई अधिकार नहीं है. इससे पहले दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि नल में पाइप लगा वाहन धोने, निर्माण और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को 200 टीम तैनात करने का निर्देश दिया है ताकि पानी की बर्बादी रोकने के लिए पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों से पानी बहते रहने और निर्माण एवं वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति का इस्तेमाल करने जैसी गतिविधियों को रोका जा सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811