Let’s travel together.

लगातार तीसरे दिन मिले कोरोना के तीन हजार से अधिक एक्टिव केस

88

भारत में कोरोना के मामलों में मंगलवार को थोड़ी कमी देखने को मिली। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 3,038 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 21,179 है।इससे पहले, सोमवार को कोरोना संक्रमण के 3641 नए केस मिले थे और महामारी से 11 लोगों की मौत हुई थी। केरल में पांच, महाराष्ट्र में तीन, जबकि दिल्ली, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से जान गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामले 20,219 हो गए थे। वहीं, मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 892 हो गई।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,47,26,246 पर पहुंच गया। इनमें से ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 41 लाख 75 हजार 135 है।देश में बढ़ते कोविड मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश में ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है।बता दें कि भारत में कोविड मामलों में पिछले कुछ रोज से उछाल आया है। एक अप्रैल को 2994, दो अप्रैल को 3,824 और तीन अप्रैल को 3,641 संक्रमण के नए केस मिले।

उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप को प्रयोगशाला में पृथक किया गया है और इसका अध्ययन भी किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नए स्वरूप से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 के नए मामलों के बढ़ने का कारण वायरस के एक्सबीबी 1.16 वैरिएंट का प्रसार भी हो सकता है।केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी (10 फरवरी 2023) अंतरराष्ट्रीय आगमन के दिशा-निर्देशों में उड़ानों में मास्क के उपयोग की सलाह दी गई है। भारत में कोविड के बढ़ते मामलों और एच3एन2 वायरस के बारे में चिंतित राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या उड़ानों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को फिर से लागू करने का कोई प्रस्ताव है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811