Let’s travel together.

पुलिस में सुनवाई ना होने पर कलेक्टर कार्यालय पहुंची महिला ने जनसुनवाई में डाला अपने ऊपर पेट्रोल

0 90

 

महिला बोली-मैं तो यही मरूंगी

– कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में महिला ने अपने ऊपर डाला पेट्रोल

– पड़ोसियों द्वारा मारपीट करने से परेशान महिला की पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और पुलिस पर आरोप लगाए कि उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है इसलिए वह अपनी जान देना चाहती है। जनसुनवाई में महिला द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डाले जाने के बाद वहां पर मौजूद कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी और पुलिस ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल को छीना और उसे दूर ले गए और उसे समझाइश दी। वहीं दूसरी ओर महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है इसलिए वह परेशान है।
शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली ढ़ीमर मोहल्ला में रहने वाली महिला पूजा माहौर ने बताया कि उसका पड़ोसियों से विवाद है। उसके पड़ोसियों ने पिछले दिनों उसकी मारपीट की और इसकी उसने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। प्रतिदिन उसके पड़ोसी जुगल बाथम, महेश बाथम, चिंगौली माहौर द्वारा उसे परेशान किया जाता है। फिजिकल थाने पर वह अपनी शिकायत लेकर जाती है तो थाने पर सुनवाई नहीं होती है। उसने एसपी ऑफिस सहित 181 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर यहां पर हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि उसकी सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए परेशान है और आगे कभी भी अपनी जान दे देगी। महिला ने कहा कि वह टंकी पर चढ़कर कूद जाएगी आदि बातें यहां पर महिला ने कही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811