Let’s travel together.

श्वेता तिवारी का दो असफल शादियों को लेकर छलका दर्द

83

टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती और तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। श्वेता को एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई थी। श्वेता टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शो‘बिग बॉस’का भी हिस्सा रह चुकी हैं और उन्होंने इस शो को जीत भी चुकी हैं। इन दिनों श्वेता अपराजिता’ सीरियल में अपराजिता के किरदार में दिखाई दे रही हैं। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें दोबारा शादी ना करने की हिदायत दी है।

श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें फैंस के बीच वायरल होती रहती है। श्वेता रिएलिटी शो ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इन शोज में उनके गेम को ऑडियंस ने काफी पसंद किया गया था। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि श्वेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी कामयाब है, लेकिन पर्सनल लाइफ में उतनी ही उदास।

गौरतलब है कि श्वेता ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी, लेकिन 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली का हाथ थामा था, लेकिन यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। अभिनव से श्वेता को एक बेटा रेयांश भी है। वहीं, राजा चौधरी से श्वेता की एक बेटी पलक भी है।

हाल ही में, श्वेता तिवारी को उनकी असफल शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ताने सुनने को मिल रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने दो शादियां की हैं तो उनकी बेटी पांच शादियां करेगी। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा, सोशल मीडिया पर लोग कहते हैं कि मैंने दो बार शादी की है तो मेरी बेटी पांच बार शादी करेगी, लेकिन मेरा मानना है कि शायद वह शादी ही नहीं करेगी। उसने जो कुछ भी मेरे साथ होते देखा है, उसके बाद वह शादी के बारे में सोचेंगी ही नहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी के शराब की लत के वजह से टूटी थी। श्वेता ने यह भी दावा किया था कि इस शादी में रहकर वह हर रोज घरेलू हिंसा का भी शिकार होती थीं। दूसरे पति पर श्वेता ने उन्हें और उनकी बेटी पलक को परेशान करने का आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक श्वेता की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनव को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811