Let’s travel together.

हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराया ट्रक, चालक की हुई मौत

69

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्राला से एक ट्रक टकरा गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक केबिन में फंस गया। दुर्घटना में जिला नूंह के रहने वाले चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला नूंह के गांव नहेदा के रहने वाले सोहिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पिता जुनेद ट्रक चलाते थे। सोमवार को उनके पिता जुनेद ट्रक में अहमदाबाद से स्पेयर पार्ट्स लेकर अहमदाबाद से दिल्ली लौट रहे थे। वह भी अपने पिता के साथ ट्रक में मौजूद थे।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव चांदूवास के पुल के निकट पहुंचे तो एक ट्राला सड़क के बीच में खड़ा हुआ था। उनके पिता ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक पीछे से सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त भी कि जुनेद ट्रक की केबिन में बुरी तरह फंस गए।

क्रेन से केबिन उखाड़ कर निकाला

दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर फंसे जुनेद को निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने क्रेन मौके पर बुला कर ट्रक की केबिन को उखाड़ कर जुनेद को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। शहर के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने जुनेद को मृत घोषित कर दिया।

लापरवाही से हुई दुर्घटना

दुर्घटना का कारण ट्राला चालक की लापरवाही रही है। चालक ने अपना ट्राला सड़क पर खड़ा किया हुआ था। चालक ने न तो पार्किंग लाइट आन की हुई थी और न ही कोई संकेतक लगाया हुआ था। बावल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और मृतक के बेटे सोहिल की शिकायत पर ट्राला चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811