Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में हैवानियत: चलती ट्रेन में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

0 135

तारकेश्वर शर्मा

नर्मदापुरम मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में मासूम से रेप का मामला सामने आया है। घटना काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच D-2 की है। इटारसी और हरदा के बीच 25 साल के युवक ने 6 साल की मासूम से गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी दूसरी बोगी के बाथरूम में छिप गया। यात्रियों ने उसे निकालकर पीटा। कल्याण पहुंचने पर इसकी शिक़ायत हुई। जीआरपी ने बच्ची से रेप के मामले को गुपचुप केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। मप्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म का यह दूसरा केस है। इससे पहले संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पैंटीकार कोच में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था।
15 फरवरी को 6 साल की बच्ची अपनी मां और दादा के साथ यूपी के देवरिया से कल्याण (मुंबई) की यात्रा कर रही थी। कोच में बर्थ के बाजू में आरोपी यात्री सोनू पुत्र अशोक प्रजापति (27) निवासी देवरिया भी बैठा था। रात करीब 4 से 5 बजे के बीच में जब ट्रेन इटारसी से खंडवा के लिए रवाना हुई। उस समय बच्ची और उसकी मां सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची नींद से जाग गई। उसने मम्मी को युवक की हरकत के बारे में बताया। शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए।
5 घंटे बाद बाथरूम से निकला आरोपी: आरोपी सोनू भागकर कोच के बाथरूम में घुस गया। यात्री उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आरोपी बाहर निकल पाया। यात्रियों ने उसकी धुनाई कर दी। तब तक ट्रेन नासिक आगे निकल चुकी थी। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कसारा स्टेशन के पास आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया। कल्याण पहुंचने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत की। कल्याण से जीरो पर डायरी 17 फरवरी को इटारसी आई। जीआरपी थाने में 376, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी देने से बचते रहे GRP निरीक्षक: काशी एक्सप्रेस में मासूम से दुष्कर्म के मामले में जीआरपी थाना निरीक्षक बीवी टांटिया से संपर्क किया गया। प्रभारी टांटिया मामले की पूरी जानकारी देने से टालते रहे। उन्होंने पहले कहा कि घटना एक सप्ताह पुरानी है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। जब उनसे आरोपी का नाम, घटना का विवरण पूछा तो कोर्ट में होने का कहकर बात टाल दिया। हालांकि मामले की जांच खंडवा जीआरपी थाना प्रभारी बविता कटारिया कर रही है।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में भी हुआ दुष्कर्म: 11 फरवरी को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार कोच में दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म हुआ। युवती मुंबई से लौट रही थी। पेंट्रीकार के मैनेजर ने युवती से दुष्कर्म किया। मामले में शिकायत के बाद भोपाल में जीरो पर एफआईआर हुई थी। जिसमें आरोपी को झांसी से गिरफ्तार किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811