पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में लिया
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
रामपुरा पुलिया निवासी 21 बर्षीय नवविवाहिता के द्वारा फाँसी के फंदे पर लटक कर मौत को गले लगाने के मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच में लिया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया की थाना सिलवानी अंतर्गत रामपुरा पुलिया निवासी वर्षा खंगार पति रोहित खंगार उम्र 21 वर्ष निवासी सिलवानी,जिनका विवाह 8 जुलाई 2022 को देव नगर के रोहित खंगार के साथ हुआ था, जो की बर्तमान में वह मायके में ही थी। जिसने की घर में फांसी लगा ली। फाँसी लगा लेने से उसकी मृत्यु हो गई है, सूचना पर एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार रामजी लाल वर्मा ,थाना प्रभारी माया सिंह, महिला उपनिरीक्षक आरती धुर्वे एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचा। मीका मुआयना कर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जाँच में लिया।