Let’s travel together.

हनुमान जयंती कब है? जानिए सही तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व

87

उत्तर भारत में चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान हनुमान रुद्रावतार हैं. उनका जन्म मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा के दिन हुआ था.

उनके पिता का नाम वानरराज केसरी और माता का नाम अंजना था. भगवान हनुमान का जन्म भगवान राम की सेवा करने और सीता माता को खोजने में मदद करने के लिए हुआ था, जिसे रावण ने अपहरण कर लिया था.

हनुमान जयंती तिथि 2023 तारीख
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि 05 अप्रैल बुधवार को प्रातः 09:19 बजे से प्रारंभ होकर 06 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 10:04 बजे समाप्त होगी. इसलिए हनुमान जयंती 06 अप्रैल गुरुवार को उदयतिथि के आधार पर मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखा जाएगा और वीर बजरंगबली की पूजा की जाएगी.

हनुमान जयंती 2023 पूजा मुहूर्त
आप 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन सुबह 06:06 से 07:40 के बीच में पूजा कर सकते हैं. उसके बाद आप दोपहर 12:24 से 01:58 के बीच भी पूजा कर सकते हैं. जो लोग शाम को पूजा करना चाहते हैं वे शाम को 05.07 से 08.07 के बीच कर सकते हैं. हनुमान जयंती के दिन अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक है.

हनुमान जयंती पूजा विधि
हनुमान जी की पूजा करने के लिए लाल फूल, सिंदूर, अक्षत, पान, मोतीचूर के लड्डू, लाल लंगोट आदि अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान मंत्र का जाप करें और भगवान हनुमान की आरती करें. बजरंगबली की कृपा से आपके पूरे परिवार की उन्नति होगी और आपके संकट दूर होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811