Let’s travel together.

महिलाओं ने शराब दुकान के विरोध में , दुकान में सामने सीताराम कीर्तन प्रारंभ किया

0 586

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील के ग्राम साईखेड़ा में शराब दुकान से परेशानियों के चलते ग्राम की महिलाए एवं पुरुष आज मैदान में उतर आई है। शनिवार को शराब दुकान के सामने सीताराम कीर्तन प्रारंभ कर दिया है।
साईखेड़ा के समीपस्थ पाला मार्ग पर शराब की दुकान पिछले वर्ष खोली गई थी जिसका ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा था। शराब दुकानदार की मनमानी के चलते शनिवार को महिलाओं ने कीर्तन करना प्रारंभ कर दिया है।


इस संबंध में पूर्व में भी क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को ग्रामीण जनों ने आवेदन दिया था उन्होंने मांग की कि थी शराब की दुकान यहां से हटाई जाए अन्यथा हम दुकान नहीं खुलने देंगे सीताराम कीर्तन करेंगे और धरने पर बैठे रहेंगे। तब विधायक नवीन सत्र में दुकान हटाने का आश्वासन दिया था।

इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी का कहना है कि शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना शुरू होने की खबर मिली है। मैं हाई कोर्ट में गया हूं, तहसीलदार को अवगत करा दिया है और पुलिस फोर्स भेजा गया है। धरना देने वालो से चर्चा की जावेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811