Let’s travel together.

राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान घूमा आदिवासी महिलाओं ने, सांसद केपी ने भी बढ़ाया हौंसला

0 187

अमृत उद्यान भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति से भी हुई मुलाकात

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाओं ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को घूमा। शुक्रवार को केंद्रीय पंचायत विभाग भारत सरकार के निर्देश पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की सहरिया आदिवासी महिलाओं का एक दल दिल्ली पहुंचा और यहां पर राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को भ्रमण किया। इस दौरान इन महिलाओं की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू से भी मुलाकात हुई। अमृत उद्यान के दौरान महिलाओं ने इस उद्यान का भ्रमण किया और यहां पर इस पार्क की खूबसूरती का आनंद लिया।


गौरतलब है कि शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाओं के एक दल को दिल्ली इस पार्क के भ्रमण के लिए भेजा गया था। सहरिया आदिवासियों के इस दल में 100 महिलाएं शामिल थीं। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने बताया कि इस दल में 100 सहरिया आदिवासी महिलाएं शामिल थीं जो मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं और रोजगार मूलक कार्यों में जुड़ समूहों का संचालन कर रही हैं। इन महिलाओं को केंद्रीय पंचायत विभाग के निर्देश पर दिल्ली भेजा गया था।

सांसद केपी ने भी बढ़ाया हौंसला-

मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की इन महिलाओं का दल जब दिल्ली पहुंचा तो गुना-शिवपुरी के सांसद केपी यादव भी वहां पर पहुंचे। अमृत उद्यान के भ्रमण के बाद सांसद केपी यादव ने अपनी पत्नि अनुराधा यादव सहित इन समूह की दीदीयों से मुलाकात की और अपने निवास पर सभी महिलाओं को स्वल्पहार के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सांसद केपी यादव ने समूह की इन महिलाओं का हौंसला बढ़ाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811