सीहोर । जिले के बुदनी नगर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह 9 बजे के आसपास हुआ। यात्री बस सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान बुधनी के होलीपुरा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए भागे और यात्रियों को जैसे-तैसे बसों से निकाला गया। जानकारी के अनुसार जिले के बुदनी एवं सलकनपुर के बीच होलीपुरा के पास अंधी रफ्तार से आ रही सुशील ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एवं उसके बाद पलट गई। बस में 25-30 यात्री सवार थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बुदनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशील ट्रैवल्स की यह बस शिवपुर से नसरूल्लागंज के बीच में चलती है। बस शिवपुर से रवाना होकर नसरूल्लागंज जा रही थी, तभी होलीपुरा-ऊंचाखेड़ा के बीच बस अनियंत्रित हुई एवं सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही होशंगाबाद, बुदनी, वर्धमान सहित अन्य जगहों से एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। बुदनी पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं घायलों को एंबुलेंस से भिजवाते हुए बुदनी अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं थी। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुदनी थाना प्रभारी विकास खिची ने बताया कि होलीपुरा-ऊंचाखेड़ा के बीच में सुशील ट्रैवल्स की बस पलटी है। मौके पर जाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.