Let’s travel together.

ऑनलाइन गिरदावरी रिकॉर्ड नहीं चढ़ने से किसानों के नही हो रहे पंजीयन, किसान परेशान

0 215

-17 दिन में हुए हैं सिर्फ 450 पंजीयन, जबकि होना है 2000 पंजीयन
-28 गांवों के 2 हज़ार किसानों का होना है पंजीयन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 05 फरवरी से प्रारंभ किए गए थे। रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा जिले में 116 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर पंजीयन कार्य 05 फरवरी से 05 मार्च 2022 तक सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक किया जाएगा। सलामतपुर, सांची, दीवानगंज व पगनेश्वर सोसाइटी में किसान पंजीयन कराने जा रहे हैं साइड में अपडेशन का कार्य चलने के कारण पंजीयन नहीं हो रहे हैं। जिससे किसान अपना काम छोड़कर सोसाइटी पहुंचते हैं। मगर वहां से उन्हें खाली हाथ ही आना पड़ता है। जबकि 5 फरवरी से पंजीयन का कार्य जिले में प्रारंभ हो गया है। मगर अभी तक 3 दिन बीत जाने के बाद भी एक भी पंजीयन नहीं हुआ है।

अब ऐसे में किसान पंजीयन कराने पहुंच रहे हैं। और पंजीयन नहीं होने की दशा में खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। मेढ़की के मुकेश लोधी, इंदरसिंह मीणा, दीवान सिंह मीणा,और तिजालपुर गांव के तोरण सिंह यादव, भगवानपुर कालोनी के आज़ाद लोधी किसान ने बताया कि हम लोग 5 से 10किलोमीटर दूर गांव से एक सप्ताह से पंजीयन कराने के लिए सलामतपुर सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन किसी का ओटीपी नही आ रहा तो किसी का फिंगर नही आ रहा है। और पंजीयन नही होने का सबसे बड़ा कारण साइड का स्लो चलना भी है। वहीं पंजीयन की आखरी दिनांक 5 मार्च में 11 दिन ही बचे हैं। और संस्था में अभी 17 दिन के अंदर सिर्फ 450 पंजीयन ही हो पाए हैं। जबकि संस्था में प्रतिदिन 90 किसानों के पंजीयन फार्म आ रहे हैं। लेकिन पंजीयन सिर्फ 15 से 20 ही हो पा रहे हैं। अगर पंजीयन की गति इसी प्रकार रही तो आखरी दिनांक 5 मार्च तक पंजीयन होना संभव नही है। वहीं सलामतपुर कृषक सहकारी संस्था के प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी ने बताया कि संस्था में 3 आपरेटर रबी पंजीयन के काम में लगा रखे हैं। लेकिन साइड स्लो होने के चलते एक दिन में सिर्फ 15 से 20 पंजीयन ही हो पा रहे हैं। जबकि 90 किसानों के पंजीयन फार्म प्रतिदिन आ रहे हैं। शासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि किसानों को बिना पंजीयन के वापस ना जाना पड़े

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811